अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 23 जुलाई 2021 का अंक राशिफल, जन्मांक अनुसार देखिए अपना भाग्यांक और अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 23 July 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज शुक्रवार का दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal predictions 23 July 2021
23 जुलाई अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal 
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा और गुरु का शुभ प्रभाव देता है 23 का संयुक्त अंक।
  • कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद देता है सफलता।
  • यह अद्भुत अंक होता है बहुत ही मंगलकारी।

23 जुलाई 2021 का अंक राशिफल: आज 23 जुलाई 2021 है। 23 का संयुक्त अंक चन्द्रमा व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी-कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा।

आज 23-07-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 23 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 04 व 06 की हेल्प से प्रगति होगी।09 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- शनि  से श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक- 02
शुभ अंक: 01 
जॉब व व्यवसाय- बिजनेस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 03 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक- 03
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी शनि व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक- 04
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक- 05
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 05 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक- 06
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ नया करने का दिन है। जॉब में भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक- 07
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक- 08
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- शनि इस अंक का व आज का  भाग्य स्वामी है।शनि व बुध मित्र हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शनि के द्रव्यों तिल व काले वस्त्रों का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर