अंक ज्योतिष, 24 अक्टूबर 2021: रविवार का भाग्यांक रहेगा 03, जानिए अपना शुभ अंक और अंक राशिफल

Ank rashifal, Today Numerology 24th October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है रविवार का दिन? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक, साथ ही अंक राशिफल।

Ank jyotish 24th October 2021, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 24 अक्टूबर 2021 अंक राशिफल और भाग्यांक
24 अक्टूबर का अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 24 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 03।
  • अंक 03 के मित्र अंक हैं 09, 02 तथा 01।
  • बुध, शनि व शुक्र आपस में हैं परम मित्र।

आज का अंकफल, 24 अक्टूबर 2021: आज 24 अक्टूबर 2021 है। 24 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। 24-10-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। बुध, शनि व शुक्र आपस में परम मित्र हैं।

अंक 03 के मित्र अंक 09, 02 तथा 01 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी ग्रह गुरु ज्ञान, धर्म, प्रशासन, न्याय, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- गुरु व शुक्र का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 व 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- शुक्र के प्रभाव से यूरिन की प्रॉब्लम आ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज  किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 01 व 03 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु व शुक्र कोई नवीन कार्य दे सकता है। केतु व गुरु जॉब में पद परिवर्तन को लेकर आशान्वित कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिए तिल का दान बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब को गुरु व मंगल नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी गुरु,दिनांक स्वामी शुक्र व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- शुक्र व मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर