अंक ज्योतिष, 27 नवंबर 2021: कर्म, न्याय, धर्म का प्रतीक है 27 का संयुक्त अंक, आज का भाग्यांक रहेगा 07

Ank rashifal, Today Numerology 27 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है शनिवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपने शुभ अंक और अंक राशिफल।

Numerology horoscope Ank jyotish rashifal 27 November 2021
27 नवंबर 2021 अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 27-11-2021 का भाग्यांक रहेगा 07।
  • शुक्र, शनि व बुध हैं परम मित्र।
  • अंक 09 के मित्र अंक हैं 01, 02 तथा 03।

आज का अंकफल, 27 नवंबर 2021: आज 27 नवम्बर 2021 है। यह अंक 09 जैसा कार्य करेगा। अंक 09 कर्म, न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 27-11-2021 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं।

सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 01
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु  व भाग्यस्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 आईटी व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में गुरु व केतु से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन हनुमानजी की उपासना करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में नामांक 08 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 07
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व मंगल बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में मंगल का सपोर्ट रहेगा। रुके धन में लाभ को लेकर खुश रहेंगे। मंगल अनुकूल है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है।मसूर का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर