2 मई 2021 का अंकफल: वैभव व प्रसिद्धि का कारक 2 का अंक है बहुत ही शुभ, 4 जन्मांक वालों को लाभ के संकेत

Ank rashifal, Today Numerology 2 May 2021: अंकज्योतिष अनुसार आप जिस दिनांक के दिन जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही आपका जन्मांक है। जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

numerology horoscope ank jyotish rashifal 2 may 2021
ank jyotish rashifal 2 may 2021, 2 मई का अंकफल 
मुख्य बातें
  • 03 भाग्यांक का स्वामीग्रह है गुरु।
  • 03 का स्वामी गुरु है आत्मबल व धैर्य का प्रतीक।
  • 01 जन्मांक वालों के लिए जॉब में उन्नति के आसार।

आज का पंचांग 2 मई 2021: आज 02 मई 2021 है। 02 का अंक बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 02-05-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। भाग्यअंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु ,चन्द्रमा व सूर्य के परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 2 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक - 02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 03 व जन्मांक 02 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु इस अंक का व आज का भाग्यस्वामी है। आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 -आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड व हनुमानबाहुकका पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक03 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक06- आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी गुरु सफलता  दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08 - आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09 -आज का शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को मंगल व भाग्यस्वामी गुरु नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी गुरु व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर