अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 03 अक्टूबर, 2020: 03 अंक देता है धन और ऐश्वर्य, पढ़ें अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 03 October 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

numerology horoscope ank jyotish rashifal 03 october 2020
numerology horoscope ank jyotish rashifal 03 october 2020 
मुख्य बातें
  • 03 का अंक बहुत ही शुभ है।
  • आज का भाग्यांक 08 होगा।
  • 08 का स्वामीग्रह शनि है।

अंक राशिफल 03 अक्टूबर​: आज 03 अक्टूबर है। 03 का अंक बहुत ही शुभ है। यह अंक धन व ऐश्वर्य प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु होता है। आज का भाग्यांक 08 होगा।

08 का स्वामीग्रह शनि है। गुरु का मित्र ग्रह चन्द्रमा व सूर्य है।अंक 09 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 03 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक: 02 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब:सूर्य व गुरु जॉब में व राजनीति में सफलता प्रदान करेंगे। भगवान सूर्य की उपासना करें। शनि समृद्धि देंगे।
स्वास्थ्य सुख:हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद व लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक:03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब: गुरु व चन्द्रमा मैनेजमेंट व आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को  उन्नति देंगे। शनि आपकी आर्थिक तौर पर थोड़ा परेशान करेंगे। स्वास्थ्य सुख: उदर विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक:01 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब: :शनि जॉब में सँघर्ष दे सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में धन का आगमन कराएगा। 
स्वास्थ्य सुख: बीपी के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक:05
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज का दिन व्यवसाय में किसी नए कार्य के प्रारंभ का है। जॉब में अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य:नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक:  04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज व्यवसाय में किसी नए डील से सफलता मिल सकती है। श्री सूक्त का पाठ करें।                
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। 
शुभ रंग: नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक:05
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज जॉब में कार्यों की अधिकता से थोड़ा परेशान करेगा। व्यवसाय में शनि अचानक लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख: कफ जनित रोगों से बचें।
शुभ रंग: हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:05
आर्थिक स्थिति व जॉब: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन का व्यय गृह निर्माण में हो सकता है।
स्वास्थ्य सुख: नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है। 
शुभ रंग:सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक:06
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज जॉब में अंक 03 व 05 का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख: बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग:सफेद व पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक:01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब में गुरु व शनि  आज प्रगति देंगे। मंगल आत्मबल का कारक ग्रह है।शनि भी आपको एक नई ऊर्जा देगा । 
स्वास्थ्य सुख: हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर