अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 07 अक्टूबर, 2020: 06 अंक वाले बीपी के मरीज रखें सावधानी, पढ़ें अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 07 October 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

numerology horoscope ank jyotish rashifal 07 october 2020
numerology horoscope ank jyotish rashifal 07 october 2020 
मुख्य बातें
  • जॉब में अपने कार्य से खुश रहेंगे 01 अंक वाले लोग।
  • 05 अंक वालों को श्वांश विकार से कष्ट हो सकता है।
  • बेहतर रहेगी 08 अंक वालों की हेल्थ।

अंक राशिफल 07 अक्टूबर​: आज 07 अक्टूबर है। 07 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। आज का भाग्यांक 03 हुआ। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु है। भाग्य अंक03 का स्वामीग्रह गुरु कभी- कभी धर्म का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 07 का मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 07 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03 व 06
 आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व गुरु व्यवसाय में एकाएक बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में अपने कार्य से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आज अंक 03 का सपोर्ट है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व केतु के प्रभाव से व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी ।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- किसी नए कांट्रेक्ट मिलने की सम्भावना रहेगी। केतु व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में अंक 02 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 07 से सफलता मिलेगी। मैनेजमेंट फील्ड के लोगों का जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा। अंक 07 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।
शुभ रंग- सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 02 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में केतु व गुरु शुभ लाभ देंगे।
स्वास्थ्य- श्वांश विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध जॉब में नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकता है। कपड़े व कम्प्यूटर फील्ड के बिजनेसमैन सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 08 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के जातक जॉब से खुश रहेंगे। व्यवसाय में न का आगमन हो सकता है। 
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब को लेकर शनि व गुरु का सपोर्ट एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष हो सकता है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व मंगल प्रशासनिक व एजुकेशन फील्ड में जॉब में सफलता देंगे। भाग्य स्वामी गुरु व्यवसाय में प्रोग्रेस देगा।
स्वास्थ्य सुख- खान पान में लापरवाही से परेशानी आ सकती है।
शुभ रंग- लाल व सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर