अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 08 अप्रैल, 2021: धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 08 का अंक, जानिए अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 08 April 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Ank Jyotish 08 April 2021
Ank Jyotish 08 April 2021, 8 अप्रैल का अंकफल 
मुख्य बातें
  • बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है 08 का अंक।
  • इस अंक का स्वामीग्रह है शनि, सूर्य और शनि की नहीं होती मित्रता।
  • अंक 08 के मित्र अंक हैं 4 5 और 7, जानिए आज का अंकफल

अंक राशिफल 08 अप्रैल: आज 08 अप्रैल 2021 है। 08 का अंक धर्म व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-04-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 4,5 तथा 7 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 08 अप्रैल का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- सेहत में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में शनि व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- उदर विकार की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर