अंकज्योतिष 8 फरवरी 2020: 07 वालों के लिए धन के आगमन की है संभावना, जानें अपना आज का अंक राशिफल

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 8 फरवरी का अंक राशिफल...

Aaj ka ank Rashifal (Numerology)
Aaj ka ank Rashifal (Numerology) 

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 08 फरवरी है। यह अंक संघर्ष के बाद सफलता का है। यह अंक 08 की तरह कार्य करता है। अंक 08 शनि का प्रतिनिधित्व करता है। शनि, शुक्र व बुध का मित्र ग्रह है। यह अंक न्याय का है। सौभाग्य का है। आज यह अंक 4, 5 व 7 के साथ बेहतर बिजनेस पार्टनरशिप करेगा। 01 से 09 तक के जन्मांक का अलग-अलग महत्व व प्रभाव है। जहां अंक 1 सूर्य का अंक है, 3 गुरु का तो वहीं अंक 8 शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। जीवन में कर्म का महत्व सबसे ज्यादा है लेकिन उसके साथ-साथ प्रारब्ध भी तो रहेगा। भाग्य की प्रगति में अंकों तथा उससे संबंधित ग्रहों की महती भूमिका है। आइए अंक ज्योतिष अपने जन्मांक  से जानते हैं आज ग्रहों के प्रभाव का फल-

Aaj ka ank Rashifal (Numerology)

  • अंक 1: आज अंक 4 तथा 8 शुभ अंक है।आज आपको जॉब में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।
  • अंक 2: अंक 3 तथा 6 आज का आपका शुभ अंक है। घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज व्यवसाय में थोड़ी परेशानी महसूस होगी। आपका आज का शुभ रंग है सफेद। अंक 1 तथा 9 से व्यवसाय में लाभ होगा।
  • अंक 3: अंक 1 तथा 6 आज के आपके शुभ अंक हैं। जॉब में प्रगति के संकेत हैं। छात्रों को  शुभ अवसर की प्राप्ति होगी। नीला  रंग शुभ है। तिल का दान करें।
  • अंक 4: आज अंक 2 तथा 7 शुभ अंक हैं। आज धार्मिक यात्रा हो सकती है। अंक 3 या 6 के भाग्यांक के साथ नए व्यावसायिक अनुबंध होने की संभावना है। हरा रंग शुभ है।
  • अंक 5: अंक 2 तथा 6 आज आपके लिए शुभ है। आज का दिन आपके व्यवसाय में सहायक है। छात्र उन्नति करेंगे। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।
  • अंक 6: आज अंक 4 तथा 7 शुभ है। छात्रों के लिए आज का दिवस प्रगतिकारक  है। स्वास्थ्य सुख में बाधा आ सकती है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। हरा रंग शुभ है। मित्रों से लाभ होगा।
  • अंक 7: आज अंक 2 तथा 5 शुभ अंक है। व्यवसाय में प्रगति होगी। रुके व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं होगा। धन का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है।
  • अंक 8: अंक 5 तथा 9 आज के लिए शुभ अंक है । अंक 4 तथा 6 नामांक का कोई पुराना मित्र आपको लाभान्वित करेगा। किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
  • अंक 9: अंक 3 तथा 8 आज आपके लिए शुभ अंक है। अंक 5 व 7 से लाभान्वित रहेंगे। व्यवसाय के लिए बेहतर अवसर है ।  सफेद रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।  हनुमान जी की उपासना करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर