अंकज्योतिष 08 जून 2020: 8 अंक के जातक को शनि जॉब में देगा लाभ, जानिए अपना अंक राशिफल

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 08 जून का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 08 जून
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 08 जून 
मुख्य बातें
  • अंक 8 का स्वामीग्रह शनि है।
  • अंक 04 तथा 07 इसके आज मित्र रहेंगे।
  • शनि द्रव्यों तिल,तेल इत्यादि के दान से शुभ फल  प्रदान करना शुरू कर देता है।

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 08 जून है। अंक 8 का स्वामीग्रह शनि है। शनि बुध व शुक्र का मित्र ग्रह है।अंक 04 तथा 07 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 06 व 07 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

यह अंक शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल,तेल इत्यादि के दान से शुभ फल  प्रदान करना शुरू कर देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। 

जन्मांक01
आज का शुभ अंक: 2 तथा 9
आर्थिक स्थिति व जॉब: यह अंक 08 का मित्र नहीं है। जॉब को लेकर तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य सुख:स्वास्थ्य लगभग ठीक रहना चाहिए। गुड़ का दान करें।
 शुभ रंग: लाल

जन्मांक 02 
आज का शुभ अंक:04 तथा 06
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब में प्रगति है।चावल का दान करें।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य सुख के लिए शिव उपासना करें।
शुभ रंग: सफेद

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक: 02 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब में प्रगति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: पीला

जन्मांक04
आज का शुभ अंक:03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब: आज अंक 08 का सपोर्ट मिलेगा।शनि के द्रव्य तिल का दान करें।
स्वास्थ्य: बीपी से प्रॉब्लम हो सकती है।
शुभ रंग:हरा

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक: 02 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब में बहुत ही सुंदर स्थान मिल सकता है। व्यवसाय में प्रगति है।                                      
स्वास्थ्य:उदर विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग:नीला

जन्मांक06
आज का शुभ अंक:02 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब:बुध व शनि लाभ देंगे। हरे वस्त्र का दान करें।
स्वास्थ्य सुख:  स्वास्थ्य सुख ठीक है लेकिन शुगर के मरीज ध्यान दें।
शुभ रंग: नीला

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक:06 तथा 08
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब में इसका मित्र अंक 8 व 6 आज सपोर्ट करेगा। आर्थिक स्थिति लाभप्रद करने में लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख: श्वांश रोग से ग्रस्त लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग:आसमानी

जन्मांक08:
आज का शुभ अंक:03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब: शनि लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख: आज उदर रोग परेशान कर सकता है। तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व नीला

जन्मांक09
आज का शुभ अंक:02 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है।मसूर की दाल का दान करें।
स्वास्थ्य सुख: स्वास्थ्य ठीक रह सकता है।हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग:पीला व लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर