अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 10 सितंबर, 2020: जानिए आज का अंक राशिफल, कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए लकी

Ank rashifal, Today Numerology 10 September 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

ank jyotish rashifal 10 September 2020 अंक राशिफल
ank jyotish rashifal 10 September 2020 अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 10 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है
  • 02 जन्मांक वालों के यहां व्यवसाय में धन का आगमन
  • 04 अंक वाले हेल्थ को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं

अंक राशिफल 10 सितंबर: आज 10 सितंबर 2020 है। 10 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 05 हुआ। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है।य ह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य  जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रदान करेगा। आज का दिन  व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब प्राप्ति में  आज का भाग्यांक 05 का सहयोग रहेगा। व्यवसाय में धन का आगमन होगा।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व्यवसाय को सफलता देगा वहीं सूर्य जॉब में नव उत्तरदायित्व दे सकते हैं। जॉब में अंक 05 का सपोर्ट मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।         
शुभ रंग- सफेद व लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 01 व 05 का प्रभाव उन्नति देगा।  व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग--नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-02 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर थोड़ी चिंता की बात है। जॉब में जन्मांक 01व 05 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।            
स्वास्थ्य--श्वांश रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में जन्मांक 01 व 08 की सहायता से सफलता मिलेगी। धन का व्यय गृह निर्माण से सम्बंधित कार्यों में होगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 09 के व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ हो सकता है।जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व शनि का प्रभाव जॉब में तनाव दे सकता है ।जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व सूर्य प्रत्येक आत्मबल को बढ़ाते हुए व्यवसाय में उन्नति देंगे।जॉब में अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग--लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर