अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 12 नवम्बर​, 2020: बहुत शुभ है 12 का संयुक्त अंक, श्री सूक्त का पाठ करें 5 अंक वाले

Ank Rashifal, Today Numerology 12 November 2020: 12 का संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य  प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह एकल अंक 3 यानी स्वामी गुरु के जैसा ही कार्य करेगा।

numerology horoscope prediction 12 november 2020 ank jyotish rashifal
Numerology horoscope Ank Jyotish Rashifal 12 November 2020 
मुख्य बातें
  • 12 का संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य  प्रदान करता है।
  • ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं।
  • यह एकल अंक 3 यानी स्वामी गुरु के जैसा ही कार्य करेगा।

अंक राशिफल 12 नवम्बर​: आज 12 नवम्बर है।12 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। 12 का संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य  प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह एकल अंक 3 यानी स्वामी गुरु के जैसा ही कार्य करेगा।आज का भाग्यांक 09 होगा।03 का स्वामीग्रह गुरु है। 09 का स्वामी मंगल है।गुरु का मित्र ग्रह चन्द्रमा व सूर्य है।अंक 09 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

Ank rashifal today: जन्मांक01-आज का शुभ अंक- 03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व गुरु व्यवसाय में सफलता प्रदान करेंगे। सूर्य उपासना करें। शनि धन आगमन देंगे।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व मंगल जॉब में उन्नति देंगे। चन्द्रमा व गुरु आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा व आय प्राप्ति के नए स्रोत बना सकता है। 
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-02 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व गुरु व्यवसाय में अकस्मात धन का आगमन कराएगा। जॉब में मंगल व चन्द्रमा  पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक04-आज का शुभ अंक-02 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन जॉब में उन्नति का है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मनोबल में वृद्धि करेगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब व व्यवसाय में सफलता का दिवस है।श्री सूक्त का पाठ करें।    स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। 
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक06-आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में कोई नया पद का प्रस्ताव आ सकता है। मंगल व गुरु व्यवसाय में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख-शीत जनित रोगों से बचें।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्य स्वामी मंगल व इस अंक का स्वामी केतु है।जॉब व व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख- योग व ध्यान करते रहें। 
शुभ रंग-पीला

Ank rashifal today: जन्मांक08-आज का शुभ अंक-01 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में अंक03 व 09 का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में आशातीत सफलता की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक09-आज का शुभ अंक-01 
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में गुरु लाभ ,मंगल कोई नई बिजनेस डील करवा सकते हैं।। मंगल व गुरु का प्रभाव आपको जॉब में उन्नति  दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख-  स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर