अंकज्योतिष 14 जून 2020: 02 अंक वालों को व्यवसाय में धन का आगमन होगा, इन अंक वालों की जॉब में स्थिति बेहतर है

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 14 जून का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 14 जून
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 14 जून 
मुख्य बातें
  • श्री सूक्त का पाठ करें 09 अंक के जातक
  • 07 अंक वालों के व्यवसाय में तनाव हो सकता है
  • 08 अंक वालों के जॉब में अनिश्चितता बनी रहेगी

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 14 जून है। 14 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 5 जैसा बिहैव करेगा। अंक 5 यानी बुध से प्रभावित है। इस अंक का स्वामीग्रह बुध वाणी का कारक ग्रह है। बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-
        
जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब-आज जॉब में थोड़ा संघर्ष रहेगा लेकिन उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य सुख-आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल
        
जन्मांक 02
आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय में आज धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व बुध के प्रभाव से जॉब में स्थिति बेहतर होगी।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख ठीक है लेकिन चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग-सफेद
        
जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब-गुरु व बुध का प्रभाव आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा। जॉब में अंक 04 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से परेशानी हो सकती है। अन्न दान करें।
शुभ रंग- हरा
        
जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 05 से सफलता मिलेगी। जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा। अंक 07 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता के लिए उड़द का दान करें।
शुभ रंग-सफेद
        
जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  06
आर्थिक स्थिति व जॉब-आज धन का आगमन है। श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय को लेकर एक नयी आशा जुड़ेगी।
स्वास्थ्य-आज स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
शुभ रंग-नीला व सफेद

        
जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 05 व 07 भाग्यांक के मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी
        
जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में थोड़ा तनाव रह सकता है। हनुमानचालीसा का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग-हरा
        
जन्मांक 08
आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर एक अनिश्चितता बनी रहेगी। शनि व बुध के बीज मंत्र का जप करें।
स्वास्थ्य सुख-हेल्थ से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग-नीला
        
जन्मांक 09
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब-मंगल व बुध जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- शुगर से परेशानी आ सकती है। मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग-लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर