आज का अंक राशिफल (Numerology) 16 सितंबर: जानें किन मूलांक वालों का दिन रहेगा शानदार

अंक शास्‍त्र
Updated Sep 16, 2019 | 07:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 16 सितंबर का राशिफल...

Numerology
Numerology  |  तस्वीर साभार: Getty Images

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार अंकों का जीवन में बहुत महत्व है। सफलता कर्म तथा भाग्य के मिश्रित प्रभाव से मिलती है। कर्म ही पूजा है लेकिन यदि हम ग्रहों की चाल के अनुरूप जानकारी प्राप्त करते रहें तो सफलता मिलना आसान हो जाता है। हर अंक का अपना प्रभाव होता है। प्रत्येक अंक के स्वामी होते हैं।

ग्रहों का गोचर है। प्रत्येक दिवस हम उनके प्रभाव से प्रभावित होते हैं। अपने जन्मांक को जानें।जन्म तिथि के अंकों को 01 से 09 के बीच में लाएं। आइए जानते हैं अंकों के इस खेल का आज आप पर प्रभाव-

अंक ज्योतिष के अनुसार 16 सितम्बर का राशिफल- 

  1. अंक 01- आज का दिन व्यस्तता का तथा नव उत्कर्ष का है। आप जीवन के प्रत्येक फील्ड में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। सफेद रंग शुभ है।
  2. अंक 02- आज आपको निर्णय लेना ही है। बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। धन आगमन की संभावना है। हरा रंग शुभ हैं।
  3. अंक 03- शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का  आगमन होगा।यात्रा का आनंद लेंगे। पीला रंग शुभ है।
  4. अंक 04- आप एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। किसी नए बिजेनस प्रोजेक्ट पर कार्य का अंक 1 या 7 के साथ शुभारंभ कर सकते हैं। गुलाबी तथा सफेद रंग शुभ है।
  5. अंक 05- आज का दिन कार्यों की अधिकता तथा अत्यंत व्यस्तताओं का है।धार्मिक कार्य करेंगे। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
  6. अंक 06- धन के आगमन तथा जॉब में उन्नति से मन हर्षित रहेगा। भाई की सहायता से कई दिवसों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लाल रंग शुभ है।
  7. अंक 07- गृह कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी कमी रहेगी। किसी पुराने मित्र के साथ सुखद यात्रा हो सकती है। हरा रंग शुभ है।
  8. अंक 08- शनि इस अंक का स्वामी है। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज आपका दिन शुभ अवसरों की प्राप्ति का है। संतान को सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है।
  9. अंक 09- मंगल प्रधान अंक है। आज आपका दिन हर्षित रहेगा। नेत्र विकार हो सकता है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। नीला रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर