अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 2 फरवरी, 2021: 7 अंक वालों को व्यवसाय में लाभ दे सकता है मंगल-चन्द्रमा, जानें अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 2 February 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है जो 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, मंगलवार का दिन।

numerology horoscope prediction ank jyotish rashifal 2 february 2021
ank jyotish rashifal 2 february 2021 
मुख्य बातें
  • आज का भाग्यांक 09 रहेगा।
  • अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है।
  • अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है।

अंक राशिफल 2 फरवरीआज 02 फरवरी 2021है। आज का भाग्यांक 09 रहेगा।अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है।  चन्द्रमा गुरु व सूर्य का परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 2 फरवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: 1जन्मांक01-शुभ अंक-02 व 03  
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी सूर्य व भाग्यांक स्वामी मंगल का प्रभाव आपको जॉब व व्यवसाय में बड़ी उपलब्धि दे सकता है। जॉब में कार्यों की अधिकता से थोड़ा तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य-उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: 2जन्मांक02-शुभ अंक-03 व 05
जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में किसी नए अनुबंध को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य-नेत्र  रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: 3जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 08
जॉब व व्यवसाय-गुरु व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय में मंगल संघर्ष दे सकता है। अंक 09 का सहयोग मीडिया व मैनेजमेंट जॉब में नवीन उत्तरदायित्व भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य-- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: 4जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 07
जॉब व व्यवसाय-जॉब में भाग्य स्वामी मंगल व चन्द्रमा प्रोग्रेस दे सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ का संकेत है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख में कमी रह सकती है।          

Ank rashifal today: जन्मांक05-शुभ अंक-07 व 08
जॉब व व्यवसाय- बुध व मंगल जॉब में एकाएक कोई नवीन पद दे सकता है। व्यवसाय में चन्द्रमा नवीन कार्य का प्रवेश दे सकता है।        स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

Ank rashifal today: 6जन्मांक06-शुभ अंक-02 व 03
जॉब व व्यवसाय-  जॉब में प्रगति करेंगे। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र प्रगति देगा। 
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7जन्मांक07-शुभ अंक-06 व 09
जॉब व व्यवसाय-  जॉब में केतु व मंगल के प्रभाव से पद परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय में मंगल व चन्द्रमा लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: 8जन्मांक08-शुभ अंक-02 व 03
जॉब व व्यवसाय-इस अंक का स्वामी शनि व आज का भाग्यस्वामी मंगल आपके लिए हितकर है। जॉब में चन्द्रमा व मंगल का सहयोग प्रगतिकारक है।
स्वास्थ्य- श्वांश के रोगियों को परेशानी हो सकती है। 

Ank rashifal today: 9जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 02
जॉब व व्यवसाय-मंगल व चन्द्रमा जॉब में आपके कार्यो को विस्तार देंगे।व्यवसाय को लेकर मंगल उत्साह देगा।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा शीत जनित रोग से कष्ट दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर