अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 20 दिसंबर: संघर्ष व तेजस्विता का प्रतीक है 20 का संयुक्त अंक, जानें अपना आज का अंकफल

Ank Rashifal, Today Numerology 20 December 2020: अंकज्योतिष में जन्म का दिनांक ही जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा रविवार का दिन।

numerology horoscope prediction 20 December 2020 ank jyotish rashifal
Ank Jyotish Rashifal 20 December 2020  
मुख्य बातें
  • 20 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी हैै।
  • आज का भाग्यांक 09 रहेगा।
  • अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।

अंक राशिफल 20 दिसंबर:आज 20 दिसम्बर  है। 20 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी हैै।यह संयुक्त अंक संघर्ष व तेजस्विता का प्रतीक है।यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 09 रहेगा।अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 09 का स्वामी मंगल है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

पढ़ें अपना 20 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक01-शुभ अंक-03 व 09 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व भाग्यांक स्वामी मंगल का प्रभाव आपको जॉब व व्यवसाय में अचानक कोई बड़ी सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today:  2 जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03
जॉब व व्यवसाय-आज जॉब में किसी नए उत्तरदायित्व को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य-उदर रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today:  3 जन्मांक03- शुभ अंक-05 व 07
जॉब व व्यवसाय-गुरु व मंगल जॉब में पद परिवर्तन
देंगे। व्यवसाय में मंगल संघर्ष दे सकता है। अंक 03 व भाग्यांक 09 का सहयोग  जॉब में नवीन उत्तरदायित्व भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य-- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: 4 जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 09
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्य स्वामी मंगल कोई नवीन कार्य दे सकता है। जॉब में भी उत्साह व कार्य संतुष्टि का संकेत है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख में कमी रह सकती है।          

Ank rashifal today: 5 जन्मांक05-शुभ अंक-02 व 06
जॉब व व्यवसाय- मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में एकाएक लाभ  दे सकता है। जॉब में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

Ank rashifal today:  6 जन्मांक06-शुभ अंक-03 व 07
जॉब व व्यवसाय-  जॉब में प्रगति करेंगे। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र शुभ लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  7 जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 08
जॉब व व्यवसाय-  व्यवसाय में केतु व मंगल के प्रभाव से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। जॉब में केतु संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 06
जॉब व व्यवसाय-इस अंक का स्वामी शनि व आज का भाग्यस्वामी मंगल जॉब के लिए बेहतर है। व्यवसाय में मंगल का सहयोग है।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  9 जन्मांक09-शुभ अंक-03 व 08
जॉब व व्यवसाय-मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय  को विस्तार देंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य-  स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर