अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 दिसंबर: विद्वान व धनी होते हैं आज जन्मे जातक, अंकफल से जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Ank Rashifal, Today Numerology 21 December 2020: अंकज्योतिष में जन्म का दिनांक ही जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा रविवार का दिन।

numerology horoscope prediction 21 December 2020 ank jyotish rashifal
Ank Jyotish Rashifal 21 December 2020  
मुख्य बातें
  • 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है।
  • यह संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य प्रदान करता है।
  • ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं।

अंक राशिफल 21 दिसंबर:  आज 21 दिसम्बर है। 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है।यह संयुक्त अंक धन व ऐश्वर्य प्रदान करता है। ऐसे जातक बहुत ही विद्वान व धनी होते हैं। यह एकल अंक 3 यानी स्वामी गुरु के जैसा ही कार्य करेगा।आज का भाग्यांक 01 होगा।03 का स्वामीग्रह गुरु है। 01 का स्वामी सूर्य है।गुरु का मित्र ग्रह चन्द्रमा व सूर्य है। अंक 09 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

पढ़ें अपना 21 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01-आज का शुभ अंक--03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब -सूर्य व गुरु जॉब में सफलता प्रदान करेंगे। व्यवसाय में गुरु सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद व लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- चन्द्रमा व सूर्य जॉब में प्रोमोशन के संकेत देंगे। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। 
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today:  जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अकस्मात किसी नवीन कार्य का आगमन हो सकता है। जॉब में सूर्य व गुरु  पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगा।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक04-आज का शुभ अंक-05 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन जॉब में उन्नति का है। व्यवसाय में जन्मांक 01 व 03 के  उच्चाधिकारियों का सहयोग मनोबल में वृद्धि करेगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today:  जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  05 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में संभल कर काम करने का दिवस है।कोई भी लापरवाही परेशानी उत्पन्न कर सकती है।   स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। 
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today:  जन्मांक06-आज का शुभ अंक-03 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में तनाव के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी नए कार्य  का प्रस्ताव आ सकता है। शनि व गुरु जॉब के प्रोमोशन  में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख-उदर जनित रोगों से बचें।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today:  जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्य स्वामी सूर्य  व्यवसाय में उन्नति देगा।जॉब को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है। 
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today:  जन्मांक08-आज का शुभ अंक-04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में अंक05 व 09 का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग-बैगनी

Ank rashifal today:  जन्मांक09-आज का शुभ अंक-01  
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सूर्य लाभ व जॉब में गुरु लाभ दे सकते हैं। 
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार की संभावना रहेगी।
शुभ रंग-पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर