अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 22 नवंबर, 2020: कई बार संघर्ष देता है 22 का अंक, पढ़ें अपना अंकफल

Ank Rashifal, Today Numerology 22 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं, वही होता है आपका जन्मांक। यह 01 से 09 के बीच होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज आपका दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 22 November 2020
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 22 November 2020 
मुख्य बातें
  • 22 का अंक दो बार संख्या 02 जिसका स्वामी चन्द्रमा है।
  • कई बार बहुत संघर्ष देता है यह अंक।
  • अंक 02 कल्पनाशीलता व क्रिएटिविटी का प्रतीक है।

अंक राशिफल 22 नवंबर​: आज 22 नवम्बर है। 22 का अंक दो बार संख्या 02 जिसका स्वामी चन्द्रमा है ,आया है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। अंक 02 कल्पनाशीलता व क्रिएटिविटी का प्रतीक है। यह एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है।आज का भाग्यांक 01 हुआ। अंक 01 का स्वामी सूर्य है।

ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 22 नवंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01 - आज का शुभ अंक- 03 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब -- व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है।जाँब में अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। जन्म अंक 03 व 04 वाले अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर समय है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02 - आज का शुभ अंक--01 व 06
आर्थिक स्थिति व जाँब--व्यवसाय में भाग्यांक 01 कोई नया बिजनेस डील देगा लेकिन राहु कार्य बाधा दे सकता है। मीडिया व मैनेजमेंट फील्ड में जाँब करने वाले लाभ में रहेंगे। 
स्वास्थ्य सुख-- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग--सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-01 व 04
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में भाग्य स्वामी सूर्य   उच्चाधिकारियों से लाभ दे सकते हैं।व्यवसाय में अंक 03 की सहायत से प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में स्नोफिलिया से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-02 व 06
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 01 व 06
आर्थिक स्थिति व जाँब-- आज जाँब में शुक्र व राहु सफलता प्रदान  करेगा। व्यवसाय में अपने कार्य को लेकर आत्मसंतुष्ट रहेंगे।स्वास्थ्य- उत्तम है।
शुभ रंग-लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जाँब--मीडिया व आईटी सेक्टर के लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में अंक 01 व 04 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ रंग- सफेद व नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जाँब-- व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।जाँब में कार्यस्थल पर तनाव से बचें।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग---हरा व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--03 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब-- शनि व सूर्य टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड  से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा। व्यवसाय में तनाव की संभावना  है।
स्वास्थ्य सुख-- उत्तम है।
शुभ रंग--पीला व लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक-- 01व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब--- जाँब में मंगल व सूर्य प्रगति कराएंगे। राहु व्यवसाय से जुड़े लोगों को तनाव दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग-- नारंगी व पीला
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर