अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 22 अक्टूबर, 2020: 03 अंक वाले रखें सेहत का ख्याल, इस अंक के लोगों को होगा धन लाभ

Ank rashifal, Today Numerology 22 October 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

numerology horoscope ank jyotish rashifal 22 october 2020
numerology horoscope ank jyotish rashifal 22 october 2020 
मुख्य बातें
  • 01 अंक वाले करें उड़द का दान।
  • अच्छी रहेगी 05 अंक वालों की सेहत।
  • धन के मामले में अच्छा है 09 अंक वाले लोगों का दिन।

अंक राशिफल 22 अक्टूबर​: आज 22 अक्टूबर है। 22 का  अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। अंक 02 यहां 02 बार आया है। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। यह अंक कल्पनाशीलता व क्रिएटिविटी का प्रतीक है। यह एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है। आज का भाग्यांक 09 हुआ। अंक 09 का स्वामी मंगल है। ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 22 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उन्नति होगी। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित रहेंगे। अंक 03 का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- राहु व सूर्य स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं हैं। उड़द का दान करें।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में भाग्यांक 09 उन्नति देगा लेकिन राहु कार्य बाधा दे सकता है। आईटी व मीडिया में जॉब करने वाले लाभ में रहेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोग से समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद व पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में मंगल व गुरु उच्चाधिकारियों से लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय अंक 04 की सहायत से प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में उन्नति है। आज प्रोन्नति के लिए प्रयास करें। तिल का दान श्रेयष्कर है। 
स्वास्थ्य- उदर रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में मंगल व राहु सफलता प्रदान  करेगा। जॉब में अपने कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग-- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज पॉलिटिकल फील्ड के लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में अंक 04 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 06 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में भाग्यस्वामी ग्रह  मंगल व इस अंक का स्वामी केतु परिवर्तन का विचार दे सकते हैं। आईटी व मीडिया से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- सफेद व नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व राहु मैनेजमेंट व आईटी फील्ड  से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा। व्यवसाय में बड़ी सफलता की संभावना  है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01 व 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में मंगल धन का आगमन कराएंगे। मंगल व राहु व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर