अंकज्योतिष 23 अगस्त: 02 जन्मांक वालों के यहां हो सकता है धन का आगमन, जानें अपना आज का भाग्यांक

Ank rashifal today, Numerology Prediction 23 August 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

ank jyotish rashifal 23 august 2020
ank jyotish rashifal 23 august 2020  
मुख्य बातें
  • 23 का संयुक्त अंक शुभ व मंगलकारी होता है
  • 02 जन्मांक वालों के यहां धन का आगमन
  • 05 अंक वाले बीपी के रोगी सावधानी बरतें

अंक राशिफल 23 अगस्त: आज 23 अगस्त है। 23 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। अंक02 चन्द्रमा व 03 गुरु का संयुक्त प्रभाव लेकर यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ माना गया है। यह एकल अंक 5 जैसा बिहैव करेगा। भाग्यांक 08 हुआ।अंक 5 यानी बुध से प्रभावित है। भग्यांक 08 का स्वामी शनि हुआ। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध वाणी का कारक ग्रह है। बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा।अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01

आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व बुध जॉब में नवीन उत्तरदायित्व प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आज सफलता है। धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व शनि के प्रभाव से व्यवसाय में तनाव की स्थिति होगी ।                    
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 03

आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व शनि का प्रभाव व्यवसाय में उन्नति देगा। जॉब में गुरु व शनि का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा। अंक 05 का सपोर्ट सुखद है। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05

आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब-  व्यवसाय को लेकर एक नई आशा जुड़ेगी। जॉब में कार्यों की अधिकता रह सकती है।
 स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए।                                         
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व शनि व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से कई कार्य बनेंगे।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-03 
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं। जॉब में आपके कार्य आपको खुश रखेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहना चाहिए।
शुभ रंग- सफेद व नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 08

आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर बुध व शनि का सपोर्ट एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग सराहनीय है।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद व पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09

आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व बुध जॉब में उन्नति देंगे। भाग्य स्वामी शनि व मंगल जॉब में उन्नति के चांस बना सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर