अंकज्योतिष 23 जुलाई: इन जन्मांक वालों के लिए अच्छा है दिन, स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं 7 अंक के जातक

Ank rashifal today, Numerology Prediction 23 July 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है।

numerology horoscope 23 july 2020 ank jyotish rashifal prediction
ank jyotish rashifal 23 july 2020  
मुख्य बातें
  • जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव
  • 23 का संयुक्त अंक मंगलकारी होता है
  • बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है

आज का राशिफल 23 जुलाई: आज 23 जुलाई है। 23 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। अंक 02 चन्द्रमा व 03 गुरु के संयुक्त प्रभाव से प्रभावित यह एकल अंक 5 जैसा बिहैव करेगा। भाग्यांक 07 हुआ। अंक 5 यानी बुध से प्रभावित है। इस अंक का स्वामीग्रह बुध वाणी का कारक ग्रह है। बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, इसका आज मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव--

Ank rashifal today: जन्मांक 01-आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब - आज सूर्य व बुध व्यवसाय में सहयोग व उन्नति प्रदान करेंगे। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख-आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय में आज सफलता है। धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व बुध के प्रभाव से जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी ।                          
स्वास्थ्य सुख-स्वास्थ्य सुख ठीक है ।बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब-गुरु व बुध का प्रभाव व्यवसाय बेहतर करेगा। जॉब में अंक 03 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से परेशानी हो सकती है।अन्न दान करें।
शुभ रंग-पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04-आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 09 से सफलता मिलेगी। जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा। अंक 07 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता के लिए तिल का दान करें।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक-  07
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय को लेकर एक नई आशा जुड़ेगी। जॉब में लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा।                       
 शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06-आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब-बुध जॉब व व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता देगा। जॉब में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख-बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-08 
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव रह सकता है। सुंदरकांड का पाठ करें। 
स्वास्थ्य सुख-स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।योग व ध्यान करें।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08-आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब को लेकर बुध व शनि का सपोर्ट एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है। जन्मांक 07 का सहयोग सराहनीय है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग--आसमानी 

Ank rashifal today: जन्मांक 09-आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब-मंगल व बुध  व्यवसाय में संघर्ष देंगे। जॉब में परिवर्तन के चांस बन सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से परेशानी आ सकती है। 
शुभ रंग-नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर