अंकज्योतिष 25 अक्‍टूबर 2019: 02 और 04 अंक वालों के लिए धन के आगमन की है संभावना, जानें अपना आज का अंक राशिफल

अंक शास्‍त्र
Updated Oct 25, 2019 | 07:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 25 अक्‍टूबर का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 25 अक्‍टूबर
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 25 अक्‍टूबर 

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार अंकों का महत्व आपके जीवन को प्रभावित करता है। आपके जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। अपनी जन्मतिथि को जोड़कर 01 से 09 के बीच में लाएं, यही आपका जन्मांक होगा। जिन का जन्म 1 से 9 दिनांक के बीच में हुआ है उनको तो प्रत्यक्ष जन्मांक ज्ञात हो जाएगा। अब अपने जन्मांक के आधार पर अपना भविष्य जान सकते हैं।

दिनांक 25 अक्टूबर का अंक ज्योतिष के आधार पर राशिफल-

1. अंक 1- आज अंक 2 तथा 6 आपके मित्र अंक हैं। आज का दिन थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यात्रा की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है।
2. अंक 2- अंक 1 तथा 3 आपके मित्र अंक हैं। धन आगमन की संभावना है। व्यापार में तनाव सम्भव है। लाल रंग शुभ है।
3. अंक 3- अंक 1 तथा 3 आज आपके मित्र अंक हैं। किसी पुरानी पेंडिंग योजना को पूर्ण करेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। जल्दबाजी से बचें तथा संयम रखें। गाय को केला खिलाएं। आसमानी रंग शुभ है।
4. अंक 4- अंक 1 तथा 5 आपके मित्र अंक हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। मित्रों संग यात्रा हो सकती है। गेहूं का दान करें। आसमानी रंग शुभ है।
5. अंक 5- अंक 1 तथा 4 आपके आज के मित्र अंक हैं। आज धन का आगमन हो सकता है। किसी के वाणी से कष्ट सम्भव है। नीला रंग शुभ है।
6. अंक 6- अंक 2 तथा 6 आपके आज के मित्र अंक हैं। गृह निर्माण से कोई रुका कार्य पूर्णता की तरफ अग्रसर होगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं। आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कत्थई रंग शुभ है।
7. अंक 7- अंक 1 तथा 9 आज आपके मित्र अंक हैं। जॉब में थोड़ी समस्या आ सकती है। धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। गुलाबी रंग शुभ है।  छात्रों के लिए बेहतर समय है।
8. अंक 8- अंक 3 तथा 7 आज आपका शुभ अंक है। व्यावसाय में लाभ होगा। धन का व्यय गृह निर्माण में हो सकता है। हरा रंग शुभ है।
9. अंक 9- अंक 5 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है। शिक्षा में प्रगति होगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी। धन आगमन की भी संभावना है। सफेद तथा लाल रंग शुभ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर