अंक ज्योतिष: जन्मांक के अनुसार कैसी रहने वाली है आपकी ग्रह दशा, पढ़ें आज का अंक राशिफल

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 29 जनवरी का अंक राशिफल...

अंक ज्योतिष: जन्मांक के अनुसार कैसी रहने वली है आपकी ग्रह दशा, पढ़ें आज का अंक राशिफल
Aaj ka Ank Rashifal, अंकज्योतिष 29 जनवरी 2020 

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 29 जनवरी है।अंक 2 का संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह है।अंक 3 तथा 1 इसके परम मित्र अंक हैं। आज मन को एकाग्र करें तथा धार्मिक कार्य करें।जीवन में कर्म सबसे आवश्यक है। जीवन भाग्य के साथ साथ अंकों का भी खेल है। हम कर्म तो करते हैं लेकिन उसके हिसाब से आवश्यक नहीं है कि हमको फल की प्राप्ति भी हो। प्रत्येक अंक के स्वामी ग्रह होते हैं।अंकों के मित्र व शत्रु अंक होते हैं। प्रत्येक दिन तथा ग्रहों के गोचर के हिसाब से हमारा भाग्य संचालित होता है। सफलता के लिए आवश्यक है कि दोनों को मिलाकर चला जाय। आइये इसी क्रम में आज के प्रभाव को जानें- 

  • अंक 1- आज अंक 4 तथा 9 आपका शुभ अंक है। अपने व्यवसाय को लेकर अति उत्साहित रहेंगे। सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लाल रंग शुभ है।
  • अंक 2- अंक 2 तथा 6 आज का आपका शुभ अंक है। आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।थोड़ा व्यय रहेगा। उदर विकार की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है।
  • अंक 3-अंक 3 तथा 7 आजका आपका शुभ अंक है।  छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व   सफेद रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
  • अंक 4-अंक 1 तथा 8 आज का आपका शुभ अंक है। जीवन में कुछ मोड़ ऐसे आते हैं जब सोचना पड़ता है कि क्या करें, फिलहाल असमंजस में रहेंगे। श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। हरा रंग शुभ है।
  • अंक 5-अंक 4 तथा 8आजका आपका शुभ अंक है। व्यवसाय में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरी होने वाली हैं। आज वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।
  • अंक 6-अंक 3 तथा 6 आज का आपका शुभ अंक है। व्यवसाय में आज का दिन कुछ नए कार्यों के शुभारंभ के लिए है। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। आसमानी रंग शुभ है।
  • अंक 7- अंक 5 तथा 9 आजका आपका शुभ अंक है। आज का दिन आपको विवादों में ला सकता है। जल्दबाजी या क्रोध में निर्णय मत लें। हरा रंग शुभ है।
  • अंक 8- अंक 4 तथा 8 आज का आपका शुभ अंक है। शनि प्रधान यह अंक आज आपको सफलता दिलवाएगा। जॉब में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। नारंगी रंग शुभ है।
  • अंक 9- अंक 5 तथा 7 आज का आपका शुभ अंक है।आज व्यवसाय में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। गाय को  गुड़ खिलाएं। लाल रंग शुभ है। गरीबों में कम्बल व अन्न दान करें।

 

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर