अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 अक्टूबर, 2020: वैभव व प्रसिद्धि का प्रतीक है 29 का संयुक्त अंक, जानिए आज का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 29 October 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा हुए, वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज का दिन।

Numerology horoscope prediction 29 October 2020 ank jyotish Rashifal
Numerology horoscope Ank Jyotish Rashifal 29 October 2020 
मुख्य बातें
  • 29 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है
  • अंक 07 का स्वामी केतु है, आज का भग्यांक भी 07 रहेगा
  • 02 चन्द्रमा व 09 अंक गुरु का प्रतीक है

अंक राशिफल 29 अक्टूबर​: आज 29 अक्टूबर है। 29 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 02 चन्द्रमा व 09 गुरु का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भग्यांक 07 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 07 का स्वामी केतु है। गुरु चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 29 अक्टूबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01--शुभ अंक-03 व 09  
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02-शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- पॉलिटिकल व एडमिनिस्ट्रेटिव फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य--उदर जनित रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय-गुरु व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में किसी अधीनस्थ से परेशानी मिल सकती है।  भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का सहयोग जॉब में नवीन पद भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य---कफ विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय-जॉब में उन्नति का संकेत है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- शुभ अंक-02 व 06
जॉब व व्यवसाय-  केतु जॉब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त कर सकता है। तिल का दान कर सकते हैं। व्यवसाय में अंक 03 व 07 से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 06 - शुभ अंक-03 व 08
जॉब व व्यवसाय-  जॉब में बुध व चन्द्रमा का सहयोग प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 07 का स्वामी केतु इस अंक के स्वामी बुध से मिलकर व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07-शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय-- जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से पद में प्रगति हो सकती है। 
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 08-शुभ अंक-05 व 07
जॉब व व्यवसाय--शनि व केतु जॉब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं । व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09-शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय-मंगल व केतु जॉब व व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे।
स्वास्थ्य-  स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर