अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 09 जुलाई, 2021 का अंक राशिफल, जन्मांक के अनुसार जानिए अपना भाग्यांक

Ank rashifal, Today Numerology 09 July 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज शुक्रवार का दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal predictions 09 July 2021
09 जुलाई अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal 
मुख्य बातें
  • कर्म, न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 09 का अंक।
  • 09 जुलाई 2021 का भाग्यांक रहेगा 03।
  • अंक 09 के मित्र अंक हैं 01, 02 तथा 03।

09 जुलाई 2021 का अंक राशिफल: आज 09 जुलाई 2021 है। 09 का अंक कर्म, न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 09-07-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 09 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- मंगल उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- अंक व भाग्य स्वामी गुरु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 आईटी व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में गुरु व राहु से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 03 व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे।जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व मंगल बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में गुरु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। गुरु व मंगल अनकूल हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर