अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 11 जुलाई, 2021 का अंक राशिफल, जन्मांक अनुसार जानिए अपना भाग्यांक और अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 11 July 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज रविवार का दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal predictions 11 July 2021
11 जुलाई अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal 
मुख्य बातें
  • अंक 11 में दो बार होती है अंक 1 की पुनरावृत्ति, जिसका है अपना महत्व।
  • चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में हैं परम मित्र।
  • संयुक्त अंक 02 के मित्र अंक हैं 01, 03 और 09।

11 जुलाई 2021 का अंक राशिफल: आज 11 जुलाई 2021 है। 11 का संयुक्त अंक 01 की 02 बार पुनरावृत्ति है। 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा के जैसा कार्य करेगा। यह लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक है। 11-07-2021 का भाग्यांक 05 ही रहेगा। चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं।

भाग्यांक 05 का स्वामी बुध ज्ञान, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 11 जुलाई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व भाग्य स्वामी बुध का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा बुध का नैसर्गिक शत्रु है। संघर्ष के बाद जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी  गुरु वहीं दिनांक स्वामी चन्द्रमा है।आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है।व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- राहु व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं फिर भी भाग्य स्वामी बुध आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत दे रहा है।जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 05 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 01 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध का सहयोग रहेगा। शुक्र, बुध व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में बुध कोई नवीन कार्य दे सकता है। जॉब में किसी उच्चाधिकारी तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है।शनि व बुध मित्र हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 03 
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय को मंगल व चन्द्रमा के सपोर्ट से  नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी बुध व आज के अंक स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर