अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 27 मई, 2021: बहुत ही शुभ और मंगलकारी है 27 का अंक, जानिए अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 27 May 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज गुरुवार को आपका दिन।

Numerology horoscope predictions ank jyotish rashifal 27 may 2021
27 मई अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • एकल अंक 09 जैसा व्यवहार करेगा 27 का अंक।
  • आज 27 मई 2021 का भाग्यांक है 01।
  • अंक 03 अंक 09 का आज रहेगा मित्र, जानिए क्या कहता है अंकों का ज्योतिष।

27 मई 2021 का अंक राशिफल: आज 27 मई 2021 है। 27 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 09 जैसा बिहैव करेगा। 09 का स्वामीग्रह ग्रह मंगल 27-05-2021 का भाग्यांक 01 है। इस अंक का  स्वामीग्रह सूर्य है। अंक 03 जिसका स्वामी गुरु है, अंक 09 का आज मित्र रहेगा। अंक 02 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। 

पढ़ें अपना 27 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक01-शुभ अंक- 03
 आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व मंगल व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे।भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में प्रगति प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज मंगल उदर रोग से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक02-शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में आज अंक 09 का सपोर्ट है। चन्द्रमा व सूर्य के प्रभाव से व्यवसाय में प्रोग्रेस की स्थिति होगी।
स्वास्थ्य सुख-- उत्तम है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक03- शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय बेहतर रहेगा अंक 01 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से बचें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04- शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 09 से सफलता मिलेगी। फाइनेंसियल मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग जॉब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। अंक 01 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक05-शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आईटी व फाइनेंशियल जॉब से जुड़े लोगों में एक नयी आशा जुड़ेगी। अंक 01 नामांक के व्यक्ति से बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक06-शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व सूर्य व्यवसाय में सुखद परिवर्तन दे सकता है। जॉब में अंक 01 नामांक के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक07-शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों से सपोर्ट मिल सकता है। नए बिजनेस डील से शुभ लाभ की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर तनावग्रस्त रह सकते हैं।उड़द का दान करें।
शुभ रंग- बैगनी

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक08- शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व मंगल का सपोर्ट शुभ प्रभाव दे सकता है । जॉब व व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सूर्य व मंगल का सहयोग प्राप्त कर प्रोग्रेस करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक09- शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- अंक 01 व 09 नामांक के व्यक्ति से कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।जॉब को लेकर तनावग्रस्त  रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर