25 अगस्त 2021 का पंचांग: देखिए बुधवार का पंचांग, किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? 

25th August 2021 ka Panchang: जानिए 25 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा बुधवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। 

Aaj Ka panchang 25th August 2021 hindi sunset and sunrise time, Panchang, Panchang Today, Panchang, Panchang Today, Panchang, Panchang Today,
25 अगस्त 2021 का पंचांग: किस समय है राहु काल, कब लगेंगे शुभ मुहूर्त? 
मुख्य बातें
  • 25 अगस्त के दिन भगवान शिव तथा भगवान हनुमान की उपासना करें। 
  • जातकों के लिए इस दिन अन्न दान करना शुभ बताया जा रहा।
  • विष्णुसहस्रनाम के पाठ से पुण्य फल की प्राप्ति होगी। 

25th August 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज कजरी तीज का पावन व्रत है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। इस दिन दान करने का अनन्त पुण्य है।

अन्न दान का बहुत महत्व है।तीज के दिन शिव पूजा व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 25 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 25 अगस्त 2021
दिवस बुधवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 04:19 pm तक फिर चतुर्थी
सूर्योदय 05:59 am
सूर्यास्त 06:47 pm
नक्षत्र  उत्तराभाद्रपद 08:49 pm तक रेवती        
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मीन
करण विष्टि 04:18pm तक फिर बव
योग शूल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:07 pm से 07:38 pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक​ रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर