26 अगस्त 2021 का पंचांग: देखिए गुरुवार का पंचांग, किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल?

26 August Panchang: जानिए 26 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा गुरुवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। 

Aaj Ka panchang 26th August 2021 hindi sunset and sunrise time, Panchang, Panchang Today, Panchang, Panchang Today, Panchang, Panchang Today,
26 अगस्त पंचांग: किस समय है राहुकाल? कब लगेंगे शुभ मुहूर्त 
मुख्य बातें
  • आज भगवान विष्णु तथा भगवान हनुमान की उपासना करें।
  • 26 अगस्त को उड़द दाल का दान करें। 
  • इस दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें

26th August 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बजरंगबाण के पाठ करने का भी इस दिन अनन्त पुण्य है।

आज गुरुवार है, गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है तथा चन्द्रमा वृष में है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।

अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 26 अगस्त 2021
दिवस गुरुवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:01 am
सूर्यास्त 06:46 pm
नक्षत्र रेवती 
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मीन 10:30 pm तक फिर मेष                  
करण बालव 05:12 pm तक फिर कौलव
योग गण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:53 pm तक
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03:32 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर