27 अगस्त 2021 का पंचांग: देखिए शुक्रवार का पंचांग, किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? 

27th August 2021 ka Panchang: जानिए 27 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। 

Aaj Ka panchang 27th August 2021 hindi sunset and sunrise time, Panchang, Panchang Today, Panchang, Panchang Today, Panchang, Panchang Today, Aaj ka Panchang, Panchang today 27th August
27 अगस्त 2021 का पंचांग: किस समय है राहु काल, कब लगेंगे शुभ मुहूर्त?  
मुख्य बातें
  • 27 अगस्त के दिन भगवान शिव तथा माता दुर्गा की उपासना करें। 
  • जातकों इस दिन झूठ ना बोलें और दान-पुण्य करें।
  • कनकधारास्तोत्र के पाठ से पुण्य फल की प्राप्ति होगी। 

27th August 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज अश्वनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 27 अगस्त 2021
दिवस शुक्रवार
माह भाद्रपद, कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी
सूर्योदय 05:59 am
सूर्यास्त 06:43 pm
नक्षत्र अश्वनी  
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मेष                  
करण तैतिल 06:55 pm तक फिर गर             
योग गण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:35 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:08 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर