आज का पंचांग, 01 अक्टूबर 2020: आज करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, पढ़ें गुरुवार का पंचाग

आज का पंचांग 01 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है। अन्न का दान करें। पढ़ें आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 01 October, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 01 October, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है।
  • आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है।
  • आज  श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang 01 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज रूद्राभिषेक का अनन्त फल है। आज व्रत रखें व दान पुण्य करें। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा मीन राशि में है। मीन का स्वामी भी गुरुवार है। कितना पुनीत अवसर है कि जब पूर्णिमा को गुरुवार है व चन्द्रमा गुरु की राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है। अन्न का दान करें। चन्द्रमा को रात्रि में दूध से अर्ध्य दें।

आज का पंचांग 01 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक  01 अक्टूबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष शुक्ल
तिथि पूर्णिमा
दिवस गुरुवार
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
करण विष्टि
सूर्योदय 06:15 am
सूर्यास्त 06:06 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि  मीन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:49 am से 12:35 pm तक
विजय मुहूर्त  02:07 pm से 03:01 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:59pm से 06:17 pm तक

आज दोपहर 01:30 से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर