06 जून 2022 का पंचांग: धार्मिक पुस्तक के दान का है महत्व, महामृत्युंजय जाप का है महान दिवस

Aaj ka Panchang 06 June 2022: माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का बहुत महत्व है। यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka Panchang 06 June 2022
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • माता दुर्गा की उपासना करें
  • दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।

06 June 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है तथा 06:40am के बाद सप्तमी है। मघा नक्षत्र है।आज सोमवार  का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें ।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा जून का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

आज का पंचांग 06 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 06 जून 2022  
दिवस सोमवार
माह

ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि खष्ठी 06:40am तक फिर सप्तमी
सूर्योदय

05:24am

सूर्यास्त 07:18pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

सिंह

करण

तैतिल

योग

हर्षण

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर