08 अप्रैल 2022 का पंचांग: तंत्र में करें बंगलामुखी उपासना, आज धार्मिक पुस्तक के दान का है बहुत महत्व

08 April 2022 ka Panchang: प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। पढ़ें शुक्रवार का पंचांग।

panchang tithi in hindi Aaj ka Panchang 08 April 2022 today
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • आज आद्रा नक्षत्र है।
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज नवरात्र व्रत रहें।

08 April 2022 ka Panchang: आज चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। आज आद्रा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज नवरात्र व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। भगवान श्री कृष्ण जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज अन्न दान करने का अनन्त पुण्य है।आज शुक्रवार है, तंत्र में बंगलामुखी उपासना का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 08 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 08 अप्रैल 2022  
दिवस शुक्रवार
माह चैत्र,शुक्ल पक्ष, सप्तमी  
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 06:03am
सूर्यास्त 06:45 pm
नक्षत्र आद्रा 
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मिथुन
करण गरज 
योग

शोभन

अभिजीत मुहूर्त   11:58am से 12:48pm तक 
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:17pm तक
गोधुली मुहूर्त  06:09pm से 06:37pm तक 

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से  01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर