10 अप्रैल 2022 का पंचांग:अष्टमी व्रत रहने वाले आज करें पारण, धार्मिक पुस्तक के दान का है महत्व

10 April 2022 ka Panchang: आज नवरात्र व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। केवल अष्टमी व्रत रहने वाले आज पारण करेंगे। पढ़ें रविवार का पंचांग।

Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 10 April 2022 today panchang tithi in hindi
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • भगवान राम आज ही अवतार लिए थे।
  • आज नवरात्र व्रत रहें।
  • दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

10 April 2022 ka Panchang:  आज चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की नवमी है।आज भगवान राम का अवतरण दिवस है।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम आज ही अवतार लिए थे। पुष्य नक्षत्र है।आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज नवरात्र व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।जो लोग 09 दिन व्रत हैं वो कल तथा केवल अष्टमी व्रत रहने वाले आज पारण करेंगे।

सिद्धिदात्री माता की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 108 बार पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज रविवार है , सूर्य पूजा के साथ साथ तंत्र में बंगलामुखी उपासना का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: भक्‍तों के कष्‍ट हरने वाले हैं साईं बाबा, कृपा के ल‍िए पढ़ें साईं चालीसा ह‍िंदी में

आज का पंचांग 10 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 10 अप्रैल 2022  
दिवस रविवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 
सूर्योदय 06:01am
सूर्यास्त 06:45pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि  कर्क
करण बालव
योग

सुकर्मा

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर