10 मार्च 2022 का पंचांग: राहुकाल में शुरू न करें कोई यात्रा, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

10 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 10 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

panchang tithi in hindi Aaj ka Panchang 10 March 2022 today
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है।
  • आज रोहिणी नक्षत्र है।
  • मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है।

10 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है।आज रोहिणी नक्षत्र है।मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा जी की पूजा भी करें। गुरुवार व अष्टमी का व्रत रहें।दान पुण्य करें। आज दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज गुरुवार है। गुरु व चंंद्रमा के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें - सावधान! किसी की संपत्ति ठगी तो कुंडली में लग सकता है ये दोष, करना पड़ सकता है इन चीजों का सामना

आज का पंचांग 10 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 10 मार्च 2022
दिवस गुरुवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष  
तिथि अष्टमी 
सूर्योदय 06:37 am
सूर्यास्त 06:28 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि वृष
करण विष्टि
योग

प्रीति

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:08am से 12:54pm तक
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03: 18 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 05:58pm से 06:25 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर