आज का पंचांग, 11 अप्रैल 2021: सूर्य उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 11 अप्रैल 2021: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र पर आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर हनुमान जी की पूजा करें। पढ़िए 11 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Panchang Tithi shubh panchang muhurat aaj ka panchang 11th April 2021
आज का पंचांग, Aaj Ka Panchang 11th April 2021 
मुख्य बातें
  • बंगलामुखी मंत्र के जप करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • रविवार है सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस।
  • गौशाला में भोजन दान करने का है बहुत महत्व।

Aaj Ka Panchang 11 April 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। अमावस्या व्रत का अनन्त पुण्य है। आज अन्न व फलों का दान करें। आज गौशाला में भोजन दान का बहुत महत्व है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बंगलामुखी मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 11 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 11 अप्रैल 2021
दिवस रविवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 06:05  am
सूर्यास्त 05:39 pm
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मीन
करण चतुष्पद
योग इंद्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 am से12:52 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:27 pm से 06:49 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर