आज का पंचांग, 12 अप्रैल 2021: शिव जी की उपासना के साथ करें दुर्गा पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 12 अप्रैल 2021: किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें। पढ़िए 12 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Panchang Tithi shubh panchang muhurat aaj ka panchang 12th April 2021
आज का पंचांग, Aaj Ka Panchang 12th April 2021 
मुख्य बातें
  • दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य।
  • पंचांग से होगा दिन के शुभ व अशुभ समय का ज्ञान।
  • जानिए आज के शुभ मुहूर्त और कब है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 12 April 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या 08 बजे सुबह तक ही है उसके बाद प्रतिपदा है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा केे बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मीन राशि मेंं है। 11:30 am के बाद मेष में जाएगा। आज चावल का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 12 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 12 अप्रैल 2021
दिवस सोमवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 08 am तक फिर प्रतिपदा शुक्ल पक्ष
सूर्योदय 06:03 am
सूर्यास्त 05:42 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मीन 11:30 am तक फिर मेष
करण नाग
योग वैधृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 am से 12:47 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:18 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:29 pm से 06:53 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और ना ही कोई मंगल कार्य का आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर