आज का पंचांग, 12 मई 2021: आज बजरंगबाण के पाठ करने का है अनन्त पुण्य, दुर्गा जी की करें विधिवत पूजा

12 मई 2021 का पचांग: यहां जानिए बुधवार के दिन का पंचांग, जिससे होता है शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। साथ ही दिन की ग्रह स्थितियों का भी पता चलता है।

12 मई का पंचांग, Aaj ka Panchang 12 May 2021
12 मई का पंचांग, Aaj ka Panchang 12 May 2021 
मुख्य बातें
  • आज कृतिका नक्षत्र है।
  • आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है।

12 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। इस अवसर पर कई धार्मिक व तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं।आज कृतिका नक्षत्र है।आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।

आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज घर पर ही माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मेष राशि में है।0 6:20 am के बाद वृष में आ जाएगा।आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

आज बुधवारहै। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 12 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 12 मई 2021
दिवस बुधवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 05:37 am
सूर्यास्त 06:59 pm
नक्षत्र

कृतिका

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि मेष06;20am तक फिर वृष
करण किस्तुधन
योग

शोभन

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:32pm से 03:24pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:45pm से 07:09 pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 12  बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर