Panchang 13 March: पिता के आज्ञाकारी होंगे आज जन्म लेने वाले बच्चे, जानें कब लगेगा अभिजीत मुहूर्त

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 13 march 2020
Today Panchang 13 march 2020 

Panchang 13 March 2020: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज चंद्रमा शुक्र प्रधान राशि तुला में है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना का विशेष फल है। श्री सूक्त का भी पाठ करें। मुहूर्त के नियम जानना बहुत आवश्यक है। पंचांग उस दिन की शुभता तथा अशुभता का समय ज्ञात करवाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त हम पंचांग की सहायता से ही जान सकते हैं। इससे शुभ तथा अशुभ यात्रा मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। हम किस नक्षत्र में चल रहे हैं। प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। नक्षत्र के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या न करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में न करें। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ नहीं करना चाहिए। सूर्य अभी मकर राशि में ही चल रहे हैं।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य--

आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो आकर्षक एवं सुंदर होंगे। वे बहुत ही भोले भाले लेकिन भावुक होंगे। वे सुंदर व्यक्तित्व के स्वामी होंगे। वो ऊर्जावान होते हैं। ऐसे बच्चे विदेशों से उच्च डिग्री लेते हैं। ये बहुत ज्यादा ईश्वर में विश्वास करेंगे। अध्ययन के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो कंप्यूटर के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं प्रायः रोग की संभावना नहीं रहेगी। ये पिता के आज्ञाकारी होते हैं। इनके भाग्य में धन व यश की प्राप्ति खूब रहती हैं। प्रायः ये प्रेम विवाह करेंगे। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव सरल तथा वाणी  आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में सामाजिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बड़े होकर मंदिर या धर्मशाला का निर्माण करवा सकते हैं। वे बहुत ही दानी तथा सहायता करने वाले होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। कभी कभी समाज सेवा में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे नेता भी हो सकते हैं। इनकी किसी के ऊपर तुरन्त विश्वास करने की आदत इनके लिए कभी कभी नुकसान दायक बन जाएगी। ऐसे बच्चे बहुत सफल प्रशासनिक अधिकारी भी हो सकते हैं। न्यायिक सेवा में भी सफल हो सकते हैं। ऐसे जातक बड़े होकर सफल एडवोकेट के साथ साथ अच्छे समाजसेवी भी हो सकते हैं। ये अपने कुल के नाम को रौशन करेंगे।इनको आजीवन हनुमान जी की उपासना करते रहना चाहिए।

यहां पढ़ें 13 March 2020 का शुभ और अशुभ मुहूर्त

  • वार-शुक्रवार
  • माह-फाल्गुन
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-चतुर्थी
  • नक्षत्र-रेवती 
  • करण- बालव
  • सूर्योदय-07:31am
  • सूर्यास्त-06:29 pm
  • सूर्य राशि-कुम्भ
  • चंद्र राशि-तुला

शुभ मुहूर्त- अभिजीत12:08 pm से 12:53 pm तक

अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर