आज का पंचांग, 14 फरवरी 2021: आज सूर्य उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा, गायत्री मंत्र के जप से अनन्त पुण्य

आज का पंचांग 14 फरवरी 2021: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज चन्द्रमा 10बजकर 10 मिनट तक कुम्भ राशि में है। पढ़ें रविवार का पंचांग।

panchang tithi in hindi aaj ka panchang muhurat aaj ka panchang 14 february 2021 today
aaj ka panchang 14 february 2021 
मुख्य बातें
  • आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज लाल फलों का दान करें।
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है

Aaj Ka Panchang 14 February 2021:  आज माघ माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज चन्द्रमा 10बजकर 10 मिनट तक कुम्भ राशि में है। फिर मीन में जायेगा। मीन का स्वामी गुरु है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज लाल फलों का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। सूर्य पूजा का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। 

आज का पंचांग 14 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 14 फरवरी 2021  
तिथि तृतीया
माह माघ, शुक्ल पक्ष
दिवस रविवार
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
करण तैतिल
योग सिद्ध
सूर्योदय 07:05 am
सूर्यास्त 06:06 pm
सूर्य राशि कुम्भ 
चन्द्र राशि कुम्भ10:10आम am तक फिर मीन 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:14pm से12:57pm तक
विजय मुहूर्त  02:25pm से 02:59pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:55pm से 06:19pm तक 

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर