आज का पंचांग, 14 जून 2021: किस समय है सोमवार के शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल, जानिए दिन का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 14 June 2021: पंचांग से मिलेगा सोमवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 14 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 14 June 2021 today
आज का पंचांग 14 जून, aaj ka panchang 14th June 2021 
मुख्य बातें
  • शिव की उपासना के साथ करें दुर्गा माता की भी पूजा।
  • आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का है अनन्त पुण्य।
  • जानिए 14 जून के दिन की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

14 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं।आज पुष्य नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज चावल के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की पूजा करें व सुंदरकांड का पाठ करें। आज चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 14 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 14 जून 2021
दिवस सोमवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 05:28 am
सूर्यास्त 07:14 pm
नक्षत्र

पुष्य

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि कर्क
करण वणिज 10:11am तक फिर विष्टि
योग

ध्रुव

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:54 pm से12:48 pm तक
विजय मुहूर्त 02:39 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:03 pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 9 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम आरंभ करना उचित नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर