Panchang Today, 15 जनवरी 2022 का पंचांग: शनिवार को कब लगेगा अभिजीत मुहूर्त, जानें इस दिन का शुभ और अशुभ मुहूर्त

15 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 15 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang tithi in hindi Aaj ka Panchang 15 January 2022 today
15 जनवरी का पंचांग 
मुख्य बातें
  • 15 जनवरी को हनुमान जी की पूजा करें।
  • 15 जनवरी को भैरो स्तोत्र का पाठ करें।
  • राहुकाल में कोई भी यात्रा आरम्भ ना करें।

15 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। मकर संक्रांति है। प्रदोष का व्रत भी आज रखा जाएगा। आज मृगशिरा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार  का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज तिल, कम्बल, खिचड़ी व उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Also Read: विश्‍व प्रसिद्ध है गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला, त्रेतायुग से जारी है परंपरा

आज का पंचांग 15 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 15 जनवरी 2022
दिवस शनिवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी 
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:45 pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि वृष 09:52 am तक फिर मिथुन
करण कौलव 11:47 am तक फिर तैतिल
योग ब्रम्ह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:48 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:45 pm से 06:01 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर