15 मार्च 2022 का पंचांग: विजय व गोधुली मुहूर्त का क्या है समय, राहुकाल में ना करें कोई भी कार्य और यात्रा आरम्भ

15 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 15 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 15 March 2022 today panchang tithi in hindi
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • मंगलवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें।
  • आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है।

15 March 2022 ka Panchang:  आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी  तथा आश्लेषा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। मंगलवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरु, शनि व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- धन वर्षा के लिए करें ये घरेलू टोटके, जल भरे पात्र में रखें चांदी की प्रतिमा

आज का पंचांग 15 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 15 मार्च 2022
दिवस मंगलवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष  
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 06:32 am
सूर्यास्त 06:28 pm
नक्षत्र आश्लेषा 
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कर्क
करण बालव 
योग

सुकर्मा

शुभ मुहूर्त- अभिजीत    12:07am से 12:57pm तक
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:18pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:19pm से 06:49pm तक 

राहुकाल का समय सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर