आज का पंचांग, 15 अगस्त 2021: देखिए रविवार का पंचांग, किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त?

Aaj ka Panchnag, 15th August 2021: जानिए 15 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा रविवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 15th August 2021 today
आज का पंचांग 15 अगस्त, aaj ka panchang 15th August 2021 
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त का ज्ञान।
  • पता चलती हैं दिन की ग्रह स्थितियां और राहुकाल का समय।
  • एक नजर 15 अगस्त, रविवार के पंचांग पर।

15 अगस्त 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। प्रातःकाल 09:53 बजे के बाद अष्टमी लग जाएगी।आज विशाखा नक्षत्र है, अतः भगवान सूर्य  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज भगवान शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 15 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 15 अगस्त 2021
दिवस रविवार
माह श्रावण, शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी 09:53 am तक फिर अष्टमी
सूर्योदय 05:55 am
सूर्यास्त 06:58 pm
नक्षत्र विशाखा
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि तुला रात्रि 10:45 तक फिर वृश्चिक
करण वणिज 09:53am तक फिर विष्टि
योग शुक्ल 08:33 am तक फिर ब्रम्ह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 pm से12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:35 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर