Panchang Today,16 फरवरी 2022 का पंचांग:पूर्णिमा व्रत करने का है अनन्त पुण्य, जानें बुधवार का मुहूर्त

16 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 16 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

panchang tithi in hindi Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 16 february 2022 today
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • दुर्गासप्तशती के 09 पाठ करने का उत्तम फल है।
  • पूर्णिमा  व्रत करने का अनन्त पुण्य है।
  • बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

16 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है।आज माघ पूर्णिमा का पावन व्रत है। आश्लेषा नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। पूर्णिमा  व्रत करने का अनन्त पुण्य है।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज सत्यनारायण कथा का श्रवण करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु दुर्गासप्तशती के 09 पाठ करने का उत्तम फल है।आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 16 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 16 फरवरी 2022 
दिवस बुधवार
माह माघ, शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा
सूर्योदय 06:54am
सूर्यास्त 06:14pm
नक्षत्र आश्लेषा 03:20pm तक फिर मघा
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि  कर्क 03:15pm तक फिर सिंह
करण विष्टि10:14am तक फिर बव
योग शोभन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है। 
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:18pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:05pm से 06:29pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर