आज का पंचांग, 16 नवंबर 2020: शिव उपासना व माता दुर्गा जी की पूजा है मंगलकारी, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 16 नवंबर 2020: आज भगवान शिव की उपासना और मां दुर्गा की पूजा बहुत शुभ साबित हो सकता है। जानिए आज के शुभ मुहूर्त और कब है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 16th November, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 16th November, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • सूर्य एक माह के लिए वृश्चिक राशि में जाएगा
  • शिव उपासना व माता दुर्गा जी की पूजा करें
  • भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए

Aaj Ka Panchang 16 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रातःकाल 07:05 तक है फिर द्वितीया है। आज प्रातःकाल 07:10 के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य एक माह के लिए वृश्चिक राशि में जाएगा। आज सूर्य पूजा करें।व्रत रहें। शिव उपासना व माता दुर्गा जी की पूजा करें। आज सोमवार है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 51 पाठ करें।

Aaj Ka Panchang 16 November 2020:

दिनांक 16 नवंबर
माह कार्तिक
पक्ष शुक्ल
तिथि 07 बजकर 05 मिनट तक प्रतिपदा फिर द्वितीया
दिवस सोमवार
नक्षत्र अनुराधा
करण बव
सूर्योदय 06:45 am
सूर्यास्त 05:26 pm
सूर्य राशि तुला 07:10am तक फिर वृश्चिक
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त अभिजीत-11:44am से 12:28pm तक
विजय मुहूर्त 01:51pm से 02:43 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:21pm से 05:39pm तक
राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09  बजे तक

राहुकाल के दौरान कोई भी शुभकार्य नहीं करने की मान्यता है। भाईदूज के दौरान ऊपर दिए शुभ मुहूर्त में से किसी का चुनाव कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर