आज का पंचांग, 18 अप्रैल 2021: नवरात्रि के छठे दिन अन्न और फलों का करें दान, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 18 अप्रैल 2021: चैत्र माह नवरात्र की छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा होती है। पढ़िए 18 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग, Aaj Ka Panchang 18th April 2021
आज का पंचांग, Aaj Ka Panchang 18th April 2021 
मुख्य बातें
  • नवरात्र के अवसर पर व्रत से मिलता है अनंत पुण्य।
  • आज सूर्य के बीज मंत्र के जाप का दिवस है।
  • जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त और किस समय है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 18 April 2021: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। आज नवरात्र की खष्ठी तिथि है। आज माता कात्यायनी पूजा की जाती है। आद्रा नक्षत्र है। नवरात्र व्रत का अनन्त पुण्य है। आज अन्न व फलों का दान करें। आज गौशाला में भोजन दान का बहुत महत्व है। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 18 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 18 अप्रैल 2021
दिवस रविवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 05:57 am
सूर्यास्त 06:47 pm
नक्षत्र

आद्रा

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि मिथुन
करण कौलव
योग अतिगण्ड
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56 am से12:49 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:30 pm से 06:57 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और कोई मंगल कार्य का आरंभ भी नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर