आज का पंचांग, 18 दिसंबर 2020: आज वैभव लक्ष्मी का व्रत करने का है दिन, गो माता को जरूर कराएं भोजन

आज का पंचांग, 18 दिसंबर 2020: प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है...

panchang tithi in hindi aaj ka panchang 18 December 2020 today
18 दिसंबर का पंचांग  
मुख्य बातें
  • माता लक्ष्मी जी की पूजा का दिवस है।
  • आज भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
  • आज चावल का दान करें।

Aaj Ka Panchang 18 December 2020: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज शुक्रवार है। माता लक्ष्मी जी की पूजा का दिवस है। आज भगवान विष्णु जी की पूजा करें। आज चावल का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज श्री सूक्त का पाठ करें। बहुत लोग आज वैभव लक्ष्मी का व्रत भी रखते हैं। आज गो माता को भोजन कराने का अनन्त पुण्य है। चन्द्रमा मकर राशि में है। मकर का स्वामी शनि है। शनि के बीज मंत्र का जप अवश्य करें।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

पंचांग 18 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 18 दिसम्बर 2020
तिथि शुक्ल पक्ष चतुर्थी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र श्रवण
माह मार्गशीर्ष
करण विष्टि
योग व्याघात
सूर्योदय 07:09am
सूर्यास्त 05:28pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मकर
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57am से 12:37pm
विजय मुहूर्त  01:59pm से 02:39pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:19pm से 05:45pm तक 

आज राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज दान पुण्य करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर