Today Panchang 19 अप्रैल: बहुत तेज तर्रार और ईमानदार होते हैं आज जन्में बच्चे, जानें आज ये घड़ी रहेगी सबसे शुभ

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 19 अप्रैल 2020
Today Panchang 19 अप्रैल 2020 

Today Panchang 19 April 2020: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज कृष्ण व शिव जी की उपासना का विशेष फल है। मुहूर्त के नियम जानना बहुत आवश्यक है। पंचांग उस दिन की शुभता तथा अशुभता का समय ज्ञात करवाता है।

शुभ तथा अशुभ मुहूर्त हम पंचांग की सहायता से ही जान सकते हैं। इससे शुभ तथा अशुभ यात्रा मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। हम किस नक्षत्र में चल रहे हैं। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है।

नक्षत्र के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या न करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है।

विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में न करें। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य--
आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही तेज तर्रार, ईमानदार व कर्मयोगी होंगे। वो कुशल वक्ता व विद्वान होंगे। वो माता पिता की तरह ज्ञानवान होंगे। वो मैथ्स के जानकार होते हैं। वो कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होंगे। वो क्रिएटिव होते हैं। ऐसे बच्चे बीटेक या मैथ्स की उच्च डिग्री लेते हैं। ये बहुत ज्यादा अध्ययन में विश्वास करेंगे।

यात्रा के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो एमसीए के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं प्रायः रोग की संभावना नहीं रहेगी। ये बड़ों के आज्ञाकारी होते हैं। इनके भाग्य में यश व प्रतिष्ठा की प्राप्ति खूब रहती हैं।

इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये दो से अधिक घरों के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव सरल तथा वाणी मृदुलता व आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में सामाजिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत ही दानी होंगे। अपने पिता की कीर्ति को बढ़ाएंगे।

कभी-कभी फ़िल्म लेखन में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे फ़िल्म निर्देशक  हो सकते हैं। इनकी दिनचर्या के प्रति लापरवाही इनके लिए कभी कभी नुकसान दायक बन जाएगी। ऐसे बच्चे बहुत सफल डॉक्टर भी हो सकते हैं। ऐसे जातक बड़े होकर सफल व्यवसायी भी हो सकते हैं।

यहां पढ़ें 19 अप्रैल का पंचांग  

  • वार-रविवार
  • माह-वैशाख
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-एकादशी
  • नक्षत्र- शतभिषा
  • करण- बव
  • सूर्योदय-06:51am
  • सूर्यास्त-06:49 pm
  • सूर्य राशि-मेष
  • चंद्र राशि-कुम्भ

शुभ मुहूर्त-अभिजीत-11:55 pm से 12:45 pm

अशुभ मुहूर्त-राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर