Panchang 20 June: आज करें बजरंगबाण का पाठ, जानें शनिवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 20 जून
Panchang 20 जून 
मुख्य बातें
  • आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है
  • आज दान पुण्य करने का अनन्त फल है
  • आज इस समय है शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 20 June 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। रात्रि 11 बजकर 53 मिनट के बाद अमावस्या लग जाएगी। आज चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य अभी मिथुन में हैं। आज तांत्रिक उपासना का विशेष फल है। आज बजरंगबाण का पाठ करें। आज दान पुण्य करने का अनन्त फल है।

यहां पढ़ें 20 जून का पंचांग

  • दिनांक- 20 जून
  • माह- आषाढ़
  • पक्ष- कृष्ण
  • तिथि-  चतुर्दशी 11:53am तक फिर अमावस्या
  • दिवस- शनिवार
  • नक्षत्र- रोहिणी
  • करण- शकुनि
  • सूर्योदय- 05:24 am
  • सूर्यास्त- 07:25 pm
  • सूर्य राशि- मिथुन
  • चन्द्र राशि- वृष 12:35 रात्रि तक फिर मिथुन में

 
आज के मुहूर्त

अभिजीत- 11:57 am से 12:52 pm तक
विजय मुहूर्त- 02:44 pm से 03: 45 pm तक
गोधुली मुहूर्त- 07:09 pm से 07:34 pm तक
राहुकाल- दोपहर 04:30 बजे से 06 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर