आज का पंचांग, 22 अगस्त 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त? देखिए रक्षा बंधन के दिन का पंचांग

22th August 2021: जानिए 22 अगस्त की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा रक्षा बंधन के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।

Aaj ka Panchang 22th August 2021| Panchang today| raksha bandhan 2021 Panchang| panchang tithi in hindi|  aaj ka shubsh panchangआज का पंचांग, 22 अगस्त 2021: रक्षा बंधन का जानें पंचांग।
22 अगस्त पंचांग: किस समय है राहु काल, कब लगेंगे शुभ मुहूर्त?  
मुख्य बातें
  • रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।
  • राहुकाल के दौरान शुभ कार्य या मंगल कार्य नहीं करने चाहिए। 

22th August 2021 Panchang: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज रक्षा बंधन का पावन पर्व है। श्रावण पूर्णिमा का व्रत है तथा धनिष्ठा नक्षत्र है, अतः भगवान सूर्य  उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 22 अगस्त 2021 (Today Panchang):

दिनांक 22 अगस्त 2021
दिवस रविवार
माह श्रावण,शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 
सूर्योदय 05:59 am
सूर्यास्त 06:48 pm
नक्षत्र धनिष्ठा07:35pm तक फिर शतभिषा 
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि मकर 08 am तक फिर कुंभ
करण विष्टि06:16am तक फिर बव
योग शोभन10:35am तक फिर अतिगण्ड 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:57pm से12:50pm तक 
विजय मुहूर्त  02:43pm से 03:36pm तक
गोधुली मुहूर्त  06:59pm से 07:27pm तक 

आज राहुकाल- सायंकाल04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। राहुकाल के दौरान शुभ कार्य या मंगल कार्य नहीं करने चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर